टूर एण्ड ट्रेवल में फेंन्चाईसी दिलाने के नाम से ठगी करने के आरोपी दम्पत्ति जेल दाखिल

0

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – टूर एण्ड ट्रेवल में फेंन्चाईसी दिलाने के नाम से लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की ठगी करने वाले शातिर पति एवं पत्नि को चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी टी.व्ही. जय प्रदीप पिता आर. टी. पनिकर उम्र 49 वर्ष निवासी नेहरू नगर भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया गया कि विगत वर्ष 06 सितम्बर 2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से आफिस सूर्या माल जुनवानी में संचालित था जिसके संचालक नागेष कुमार धारा एवं आरती के द्वारा लोागो को टूर एण्ड ट्रेवल के नाम फेंचाईसी एवं अन्य स्कीम बताकर अधिक लाभाँस देने का प्रलोभन देकर योजनाबद्व तरीके से प्रार्थी से 45,00,000 रूपये , रामकिशोर सिंह से 10,40,000 रूपये , इन्द्रजीत कौर से 80,00,000 रूपये , विवेक विश्वकर्मा से 10,40,000 रूपये , इन्द्रजीत गुलाटी से 2,00,000 रूपये एवं अन्य लोगो के साथ धोखाधड़ी किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 420 , 120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी नागेष कुमार धारा का प्रोडक्शन वांरट जिला जेल बालोद को एवं श्रीमती आरती को थाना राजहरा जिला बालोद के प्रकरण में निरूद्व होने के संबंध में जानकारी मिलने पर विधिवत माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी कराकर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया , जिसेे केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। प्रकरण के आरोपी नागेष कुमार धारा एवं आरती के विरूद्व इस प्रकरण के अलावा थाना बैगलोर सिटी में अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 420, 34 भादवि और थाना राजहरा जिला बालोद में अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 420 , 34 भादवि के अपराध भी दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

नागेष कुमार धारा पिता स्व. जर्नादन उम्र 52 वर्ष निवासी पो0 रामदास नगर कडलू कसरगोड़ थाना/जिला कसरगोड और श्रीमती आरती पिता सीताराम उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कसरगोड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed