संविधान की रक्षा हेतु सरायपाली में चलाया जाएगा संविधान रक्षक अभियान : चातुरी नंद

0

कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर

  • कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव में बनाएंगे संविधान रक्षक
  • विधायक कार्यालय सरायपाली में संपन्न हुई बैठक

सरायपाली/18/09/2024 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरायपाली विधानसभा के हर गांव में संविधान रक्षक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक बैठक विधायक कार्यालय सरायपाली में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद की आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और संविधान को बदलने की साजिश रच रही है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय राजेश लिलोटिया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देश पर संविधान रक्षक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से फार्म भरकर संविधान में आस्था रखने वाले व्यक्तियों को संविधान रक्षक बनाया जायेगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में संविधान रक्षक बनाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, सरायपाली ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन आदित्य, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, गोपाल अग्रवाल, पार्षद सुरेश भोई, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, केशव चौधरी,कमल पटेल,फार्म पटेल,  एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म पटेल, दीपक साहू, पूजा तिवारी, सतपथी, तिरिथ मानिकपुरी, घसिया सिदार, रामदयाल पटेल,  प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, पुरुषोत्तम साहू, दूधनाथ साहू, एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक जयंत यादव,  दुष्यंत साहू, विभीषण चौहान सूर्यकांत पटेल प्रभात पटेल अंगद डडसेना प्रकाश यादव विक्की वैष्णव श्रवन पटेल सत्या भोई पुरषोत्तम पटेल अनिल पटेल कारण पटेल सदराम पटेल सरिता प्रधान विनय प्रधान प्रेम पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *