संघ शताब्दी वर्ष पर गड़बेड़ा में पथ संचलन

0

संघ शताब्दी वर्ष पर गड़बेड़ा में पथ संचलन
पिथौरा: विकास खंड पिथौरा के मण्डल गड़बेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनऊ राम यादव उन्नत कृषक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की सुरक्षा संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यवक्ता रिंकू वैरागी सह जिला कार्यवाह ने संघ का सम्पूर्ण इतिहास बताते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व शक्ति अर्जित करने का पर्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयं के खर्च से चलने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। नवरात्रि पर्व में आदिशक्ति मां जगदम्बा की पूजा पूरे नव दिवस तक की जाती है। दसवें दिवस मां भवानी ने महिषासुर का मर्दन किया था। इस अवसर संत महापुरुष जन शक्ति का अर्जन करते हैं। आज के दिन अस्त्र शस्त्र पूजन की जाती है। उन्होंने कहा कि देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए डां केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना किया था।जो आज विशाल वट वृक्ष बनकर देश और विदेश में फैले हुए हैं। स्वयं सेवक नि: स्वार्थ भाव से प्राकृतिक आपदा दुर्घटनाओं में सेवा कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन को लेकर कार्य कर रही है। कुटुंब प्रबोधन परिवार में साथ साथ भोजन व भजन कीर्तन करें।नागरिक कर्तव्य स्वदेशी व स्वालंबन का भाव हम सभी में हो। पर्यावरण का संरक्षण हो । सामाजिक समरसता का भाव देश में स्थापित हो। उन्होंने कहा कि यदि संघ को समझना है तो सभी को दैनिक शाखा में आना पड़ेगा। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से देश के उत्थान एवं विकास के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाल कर ग्राम भ्रमण किए।जगह जगह पर ग्रामीणों के द्वारा अक्षत एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । परमानंद यादव अमृत वचन भगवान यादव ने गीत लिया। कार्यक्रम में खंड कार्यकारिणी से प्रेम सागर साहू हितेश प्रधान टीकेन्द्र कुमार साहू चन्द्रशेखर नायडू प्रकाश वर्मा एवं प्रीतम कुमार साहू सोमदत्त मिश्रा नेतराम पटेल रेवाराम सूर्ये लकेश साहू डिगम लाल साहू महेंद्र निषाद छबीराम पटेल एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन टीकाराम पटेल व आभार मोहित राम यादव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed