कलेक्टर ने कन्या आश्रम भोज टोला में दिया न्योताभोज

0

 

– बच्चों को परोसा भोजन, बच्चों के संग जमीन पर बैठकर खाया खाना

– बच्चों का किया उत्साह वर्धन, नवोदय विद्यालय में चयन के लिये दिये टिप्स

– होनहार बच्चों को डायरी भेंट कर किया सम्मानित

– पूछे गये सामान्य प्रश्नों का उत्तर पाकर गदगद हुए कलेक्टर

         मोहला 14 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन आज फिर, एक बार पालक की  भूमिका में नजर आये। उन्होंने आज जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत भोजटोला में संचालित कन्या आश्रम पहुंचकर बच्चों के संग समय बिताया। कलेक्टर ने कन्या आश्रम के बच्चों को न्योता भोज दिया। कलेक्टर ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा, साथ ही उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन और पकवान भी ग्रहण किया। आश्रम में रहने वाले बच्चों को खीर-पुरी, बड़ा, पनीर मटर, गोभी की सब्जी परोसा गया।
        कलेक्टर को अपने बीच पाकर आश्रम में रहने वाले बच्चे बेहद उत्साहित व प्रसन्न हुए। जब बच्चों से पूछा गया कि जिले का कलेक्टर कौन है और क्या उन्हें पहचानते हैं, तब बच्चों ने कलेक्टर का नाम बताया और कहा कि वे कलेक्टर को नहीं देखे हैं। जब बच्चों को यह पता चला कि जो उन्हें भोजन परोस रहे हैं और आज का न्यौता भोज का आयोजन जिनके द्वारा किया गया है वह कलेक्टर हैं, तो बच्चें काफी उत्साहित और प्रसन्न हुए।


        न्यौता भोज के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से उनके शिक्षा, पढ़ाई-लिखाई और अन्य गतिविधियों के संबंध में चर्चा किया। कलेक्टर ने बच्चों को उत्साहित और प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने स्कूली पाठ्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी करें। नवोदय विद्यालय और प्रयास विद्यालय में चयन के लिए उन्होंने बच्चों को टिप्स दी। कलेक्टर ने बच्चों को सामान्य ज्ञान से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने बच्चों से राज्यों के राजधानी के नाम सहित भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महापुरुषों से संबंधित प्रश्न पूछे। कलेक्टर द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब बच्चों द्वारा सहजतापूर्वक दिये जाने पर कलेक्टर बेहद गदगद हुए। छात्रावास के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर ने डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कक्षा पांचवी में अध्यनरत बालिका कुमारी साधना, कुमारी नंदिनी, कुमारी चंचल एवं कक्षा चौथी में अध्यनरत कुमारी योगिता कक्षा तीसरी में अध्यनरत कुमारी साधना को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए डायरी भेंट किया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने आश्रम के सभी बच्चों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को लड्डू खिलाया। कलेक्टर ने कन्या आश्रम भोजटोला की व्यवस्था और साफ-सफाई को देखकर  बेहतर  आश्रम संचालन के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, मंडल सयोजक श्री दनेश्वर कंवर, आश्रम अधीक्षिका श्रीमती प्रभा साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *