01 नवंबर राज्य गठन दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी का हुआ पूजन

0

01 नवंबर राज्य गठन दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी का हुआ पूजन

दीपों की रौशनी से निखरी छटा

कवर्धा, 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा नजर आया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष सिनियर सिटीजन द्वारा पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयकारों से परिसर गूंज उठा। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा चारों ओर बेला, गुलाब और रंग-बिरंगे पुष्पों के पौधो से सुशोभित है। जिससे पूरा परिसर और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से रोशनी की जा रही है। राज्योत्सव की इस उल्लासमयी संध्या में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा श्रद्धा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed