सिख धर्म के संस्थापक धन धन श्री गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा नानक दरबार सिमगा में आयोजन
सिमगा। सिख धर्म के संस्थापक धन धन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व इस वर्ष भी गुरुद्वारा नानक दरबार सिमगा में बड़े श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
युवा सिख संगठन के श्री सुखबीर सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 4 नवंबर की सुबह 4:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। उसी दिन शाम 5 बजे निशान साहिब को नया चोला चढ़ाया जाएगा।
संध्या दीवान में रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत बच्चों द्वारा कवि दरबार और स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन गायन प्रस्तुत किया जाएगा।
दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह 10 बजे सहज पाठ की समाप्ति उपरांत प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई सुमीत सिंह एवं भाई संदीप सिंह (ऊना वाले) द्वारा कीर्तन एवं गुरु विचार प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया जाएगा। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। शाम के दीवान में रागी सिंघों द्वारा कीर्तन गायन किया जाएगा, जिसके बाद लंगर और गुरुद्वारा परिसर में आतिशबाज़ी से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
