पिथौरा के रावणभाठा में सुना गया मोदी के “मन की बात” का प्रसारण

0

श्रोताओं ने उत्साह से सुना 128वां संस्करण

पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संबोधन मन की बात के 128वें संस्करण का प्रसारण नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड रावणभाठा पारा स्थित बूथ क्रमांक 18 में उत्साहपूर्ण माहौल में सुना गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, पार्षद पुष्पकांत पटेल, रमेश पटेल, किशोर पटेल, देव प्रजापति, सुखलाल धीवर, थान सिंह चक्रधारी, फिरतुरम पटेल, गोकरण प्रजापति, लीलाधर तारक, रूपोंतीन निषाद, मालती, पुष्पा डड़सेना, शीला बाई निषाद, सावित्री सिन्हा, गायत्री, मोनिका निषाद, कुसुम डडसेना, निहारिका जलक्षत्री, मोनिका जलक्षत्री, कौशल्या बाई, पद्मा देवी वैष्णव सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

देश की उपलब्धियों और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नवंबर माह की प्रेरणादायक घटनाओं संविधान दिवस, वंदे भारत कार्यक्रम, अयोध्या में धर्मध्वजा फहराए जाने को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को दोहराते हुए त्योहारों में लोगों द्वारा स्थानीय उत्पादों को अपनाने की सराहना की।

खाद्यान्न, अंतरिक्ष और शहद उत्पादन में प्रगति

मोदी ने बताया कि भारत ने इस वर्ष 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
अंतरिक्ष क्षेत्र में स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस और चंद्रयान-3 की सफलता को भारत की वैज्ञानिक क्षमता का उदाहरण बताया।
शहद उत्पादन में वृद्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जीआई टैग और संस्थागत प्रयासों से यह क्षेत्र हजारों परिवारों के लिए आजीविका का मजबूत साधन बन रहा है।

संस्कृति, पर्यटन और नौसेना की उपलब्धियाँ

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र डिजिटल अनुभव, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और काशी तमिल संगमम को भारत की सांस्कृतिक शक्ति बताया।
विंटर टूरिज्म, खासकर उत्तराखंड की लोकप्रियता और आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड रन को पर्यटन विकास का संकेत बताया।
उन्होंने INS माहे के लॉन्च को नौसेना की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

खेल जगत में शानदार प्रदर्शन

मोदी ने महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत, डेफ ओलंपिक में 20 पदक, कबड्डी वर्ल्ड कप और विश्व बॉक्सिंग में पदकों को भारत की खेल क्षमता का प्रमाण बताया।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की असली ताकत जनता की मेहनत, एकता और सकारात्मक प्रयासों में निहित है, और मन की बात इन्हीं प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed