भाजपा का संकल्प पत्र जारी: धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए

0

रायपुर : आखिरकार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र का नाम ‘ मोदी की गारंटी 2023 ‘ रखा गया है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से मीडिया के सामने इसे जारी किया। घोषणा पत्र समिति ने बताया कि 3 महीने 90 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव मांगे गए थे। सभी के सुझावों के आधार पर यह संकल्प पत्र तैय्यार किया गया है। इसमे दो टैग लाइन लिखा गया है पहला- ‘BJP ने बनाया BJP ही संवारेगी ‘ और दूसरा है- ‘हमें भरोसा सिर्फ मोदी पर’ है। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि हम जनता के सुझावों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र के 21 बड़े बिंदु

  1. कृषक योजना के तहत धान का समर्थन मूल्य 3100, प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी होगी। किसानों को एक मुश्त राशि देंगे।
  2. बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
  3. 18 लाख पीएम आवास बनाएंगे।
  4. गरीब महिलाओं को 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर।
  5. महतारी वंदन योजना के तहत
  6. भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना
  7. हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  8. रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख देंगे।
    9.दो साल के अंदर एक लाख पदों पर सरकारी नौकरी देंगे।
  9. 1500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे।
  10. विवाहित महिलाओं को 12000 सालाना देंगे।
  11. रायपुर में इनोवेशन सेंटर बनेंगे।
  12. हर घर में निर्मल जल पहुचाएंगे।
  13. तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  14. तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  15. आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  16. भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  17. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे।
  18. हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  19. छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  20. अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *