अंतरराष्ट्रीय आर्टमार्ट खजुराहो नृत्य महोत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय की विधार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित हुई

0

अंतरराष्ट्रीय आर्टमार्ट खजुराहो नृत्य महोत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय की विधार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित हुई

कला कृतिया 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी आर्ट मार्ट में देश और विदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ इंदिरा कला के विद्यार्थियों कलाकृतियां भी प्रदर्शित हुई हजारों लोगों ने कलाकृतियां को देखा और पसंद किया। मुख्य पुरी प्रदर्शनी में इंदिरा कला के विद्यार्थियों का सबसे कम उम्र के कलाकरों का समूह था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा किया गया था। खजुराहो में 20 से 26 फरवरी 2024 तक 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। उस्ताद अलाउद्दीन खान अकादमी कला परिषद भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले 50 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, यहां 6 दिनों तक विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। विश्व विद्यालय चित्रकला विभाग के विद्यार्थी शादाब खान, अक्षिता पटेल, कौशिक मंडल, तृप्ति साव, प्रियांशी वर्मा, राज महानंद, हृषिकेश शर्मा ,रितेश साहू, ने अपनी कला को प्रदर्शित किया खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों में से यह अनुष्ठान किया जाता है, यहीं स 20 फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया
इंदिरा कला का नाम देश में विद्यार्थियों ने गौरवान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *