डोंगरगढ़ की अर्पिता सिंह बैस ने 12वीं में रचा कीर्तिमान धर्म नगरी का नाम किया रोशन

डोंगरगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के नतीजों में डोंगरगढ़ की होनहार छात्रा अर्पिता सिंह बैस ने गगनचुंबी सफलता हासिल कर खालसा पब्लिक स्कूल और समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान संकाय की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने कठिन विषयों में भी उल्लेखनीय अंक अर्जित कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।डोंगरगढ़ निवासी अर्पिता सिंह बैस, जिनके पिता श्री चुन्नी सिंह ठाकुर और माता पूजा सिंह हैं, ने अंग्रेजी में 96 अंक, गणित में 98, भौतिक शास्त्र में 81, रसायन शास्त्र में 83 तथा कंप्यूटर साइंस में शानदार 95 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, सामान्य अध्ययन तथा कार्य अनुभव जैसे सहायक विषयों में ‘ए1 ग्रेड’ अर्जित कर अर्पिता ने बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया है।विषयवार अंक विवरण:
कोर अंग्रेजी: 96 गणित: 98
भौतिक शास्त्र: 81 रसायन शास्त्र: 83 कंप्यूटर विज्ञान: 95 टोटल – 90.6%खालसा पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने अर्पिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “शैक्षणिक बुलंदी की मिसाल” करार देते हुए विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अर्पिता की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने इस मुकाम को संभव बनाया है।
अर्पिता की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन और श्री खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शहर की इस होनहार बेटी की आंखों में अब ऊँचे लक्ष्य हैं। अर्पिता विज्ञान के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई हेतु प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का रुख करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि यह ‘शैक्षणिक सितारा’ आने वाले वर्षों में विज्ञान जगत में एक नई पहचान स्थापित करेगा। इनके सफलता पर खालसा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हरजीत सिंह अरोरा,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ,श्री खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट निर्माण समिति के अध्यक्ष विशाल सुराणा,श्री जटाशंकर मन्दिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद सिह ठाकुर ने बधाई दीl