भाजपा की किसान विरोधी नीति। कांग्रेस की सरकार में सभी वर्ग खुश थे। सुश्री दुर्गा सागर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस महासमुंद

0

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर ने भाजपा सरकार की नीति को किसान विरोधी बताया है, उन्होंने कहा है कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो किसान मजदूर वर्ग खुश थे। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आयी है,तब से किसान, मजदूर, महिला सब ठगे जा रहे हैं,धान का समर्थन मूल्य 3100रु एक मुश्त में देने की बात करने वाली सरकार आज किसान को ठगने का काम कर रही है, आज मजदूर वर्ग के लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, आयदिन घटनाएं घटित हो रही है, महिलाएं घर से बाहर निकलने पर भयभीत हो रही है । किसान को उनका उचित मूल्य मिलना चाहिए। डबल इंजन की सरकार उन्हें ठगना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *