प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के साथ आरोपी सज्जाद हुसैन गिरफ्तार

0

रायपुर पुलिस

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के साथ आरोपी सज्जाद हुसैन गिरफ्तार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रंातर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी को।

आरोपी के कब्जे से कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 तथा 111 नग वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप किया गया है जप्त।

घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/06/जी वी/4652 को भी किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,50,000/- रूपये।

 आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा 21(सी) एवं 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 19.01.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में एक व्यक्ति सवार था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सज्जाद हुसैन निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में नाईट्रोसन-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखने के संबंध में सभी से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, 111 नग वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन ह्यूण्डई कार क्रमांक सी जी/06/जी वी/4625 जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा 21(सी) एवं 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सज्जाद हुसैन पिता जरीफ हुसेन उम्र 34 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस-02 मकान न सी-705 थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।*कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चंद्रा, उनि सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, कमल धनगर तथा थाना डी.डी. नगर से स.उ . नि. नवरंग लाल, प्र.आर. महेश्वर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed