अभाविप फिंगेश्वर के कार्यकर्ताओं द्वारा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

0

अभाविप फिंगेश्वर के कार्यकर्ताओं द्वारा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

गरियाबंद :- स्वामी विवेकानंद भारत के दूरदर्शी नेताओं में से एक थे, जिनकी विचारधारा और कार्य आज भी भारतीय युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं। भारत के विकास में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए, हर साल 12 जनवरी को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस (नेशनल यूथ डे) मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद का मानना था कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति, उस राष्ट्र के युवा हैं। स्वामी विवेकानंद का कहना था कि ‘तुम मुझे 100 युवा दो, मैं पूरे विश्व को बदल दूंगा।’ उनके इस पंक्ति से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि युवाओं में कितनी बड़ी शक्तियां समाहित हैं। उनके ये विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो समाज में युवाओं के प्रेरक योगदान और युवा पीढ़ी को व्यक्तिगत विकास, आत्म-सुधार और सामाजिक प्रगति की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों, खासकर युवाओं को प्रेरित करती रहती हैं। उनके दर्शन ने आत्मविश्वास, अनुशासन और मानवता की सेवा के महत्व पर जोर दिया है।
राष्ट्रीय युवा दिवस, जिसे युवा दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत सरकार ने 1984 में की थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है।
स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” उनके शब्द हमेशा युवाओं के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जो उन्हें बाधाओं को तोड़ने, अपने सपनों का पीछा करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह दिन भारत के युवाओं को अपने लक्ष्यों पर अडिग रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की याद दिलाता है।

इसी के निम्मित 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी फिंगेश्वर इकाई के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुर्यश कश्यप, नगर मंत्री हरिओम साहू, नगर सह मंत्री घनराज ध्रूव, पिंटू, मोहित, कृष,अन्य कार्यकर्ता नगर वासी मनोज सोनकर, धनंजय हरित उपस्थित रहे।

भूपेन्द्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *