भाटापारा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पीएम और सीएम का फूंका पुतला; दुष्कर्म पीड़िता मासूम को दी श्रद्धांजलि

0

भाटापारा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस के आह्वान पर आज भाटापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसके साथ ही, राजस्थान में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत मासूम को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय और राज्य की विभिन्न जांच व प्रशासनिक एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार राजनीतिक द्वेषवश कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने, उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने तथा झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने आज (10 जुलाई) को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

13 वर्षीय मासूम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुतला दहन के फौरन बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में एक 13 वर्षीय बालिका के साथ हुए अपहरण, दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की जघन्य घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में और दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसजनों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे शामिल

इस बड़े विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • विधायक इन्द्र साव, सुरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सतीश अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा, संदीप दुबे, आलोक मिश्रा।

  • राजकुमार शर्मा, सुधेराम वर्मा, बसंत भृगु, अमित शर्मा, नानू सोनी, अजय ठाकुर, सुंदर साहू, संजय शर्मा।

  • उमाशंकर गुप्ता, विमल शर्मा, दिनेश तिवारी, विमलेश्वरी ध्रुव, लक्ष्मी पांडे, भुवनेश्वर शर्मा, नरेंद्र कुमार यादव, मोहन निषाद।

  • शादाब जलियांवाला, जीतू ठाकुर, आबिद खान, कोमल साहू, ओमप्रकाश यदु, मनहारण वर्मा, नरेन्द्र यादव, नरेश नेताम।

  • कौशल साहू, शेषनारायण यदु, किशन निर्मलकर, चेतन दास मानिकपुरी, कुंजू साहू, शशांक बंजारे, सत्यजीत शेंडे, संजय वर्मा।

  • कुमार सांवरा, गोपी सांवरा, बिन्देश्वरी ध्रुव, दानी भाट और पूर्णिमा श्रीवास सहित भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed