ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा बिलासपुर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

संगठन की जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संदेश के साथ किया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है।
समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का सरल उपाय है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच एवं पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ बनाने में योग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरिता तिवारी माया दुबे पुष्पा दुबे चंद्रकांता गौरहा शशि द्विवेदी सरोज तिवारी रमा दीवान ज्योति कविता रानी नेहा विभा दीदी सभी मातृ शक्ति बिलासपुर इकाई एवं समाज के अन्य सम्मानित लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल और रोचक बना।
