रजिस्ट्री शुल्क में छूट बनी महिलाओं के लिए राहत,

0

गृहणी श्रीमती पुष्पांजलि देवांगन को मिला 44 हजार रुपये का लाभ, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने की राज्य शासन की पहल अब प्रदेशभर में महिलाओं के लिए बड़ी राहत और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय का लाभ लगातार महिलाओं को मिल रहा है, इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल रही और परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी भी मजबूत हो रही है। इसी क्रम में श्रीमती पुष्पांजलि देवांगन को इस पहल के तहत लगभग 44 हजा़र रूपए का सीधा लाभ मिला है। 

श्रीमती देवांगन एक गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छे निवेश की सोचती थीं। रायपुर में प्लॉट खरीदने का निर्णय उनके परिवार के लिए एक बड़ा कदम था, लेकिन रजिस्ट्री शुल्क को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत छूट देने की योजना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। इस योजना के तहत उन्हें लगभग 44 हजार रुपये की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि की बचत होने से मैं बेहद खुश हूँ और अब मैं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के भविष्य और परिवार की आवश्यकताओं के लिए करूंगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने महिलाओं के हित में इतना महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed