आईपीएल 2026-मुंबई इंडियंस की शानदार जीत के के आर को 6 विकेट से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला।

0

मुंबई -मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, इस जीत के साथ ही मुंबई ने लगातार 13 हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया है । कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,टीम की ओर से कप्तान रहाणे और रघुवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही, ओपनिंग जोड़ी रोहित और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी की। रिकल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन और रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया, मुंबई इंडियंस ने यह 221 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *