प्रदेश के 11 नगर निगमों को 25.05 करोड़ की राशि स्वीकृत, राजनांदगांव निगम को मिले 3 करोड़ – विकास कार्यों को मिलेगी नई गति-रवि सिन्हा

0



राजनांदगांव।
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रवि सिन्हा ने प्रदेश सरकार द्वारा 11 नगर निगमों को वेतन एवं चुंगी क्षतिपूर्ति मद में कुल 25 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये की राशि प्रदान किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से नगर पालिक निगम राजनांदगांव को 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि यह राशि माननीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा माननीय महापौर मधुसूदन यादव के सतत प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश सरकार नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि वेतन मद में प्राप्त राशि से निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा, वहीं चुंगी क्षतिपूर्ति मद की राशि से नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन में सहूलियत मिलेगी।
रवि सिन्हा ने आगे कहा कि डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगांव निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा नगर निगमों को दी जा रही आर्थिक सहायता इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार नगरीय विकास के लिए गंभीर और संवेदनशील है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजनांदगांव को और भी विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे शहर की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed