भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा ने संगठन को और मजबूती देते हुए किसान मोर्चा मंडल पामगढ़ के अध्यक्ष पद पर महेंद्र श्रीवास की नियुक्ति की है।
विक्रम सूर्यवंशी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा ने संगठन को और मजबूती देते हुए किसान मोर्चा मंडल पामगढ़ के अध्यक्ष पद पर महेंद्र श्रीवास की नियुक्ति की है।
यह नियुक्ति क्षेत्र के किसानों के बीच संगठन को सशक्त बनाने और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि महेंद्र श्रीवास अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा देंगे।
पामगढ़ मंडल में किसानों से जुड़े मुद्दों—समर्थन मूल्य, सिंचाई, खाद-बीज और योजनाओं के क्रिया,पर अब संगठन और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
फिलहाल, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नई जिम्मेदारी को लेकर शुभकामनाओं का दौर जारी
