पिथौरा- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रृंगवेरपुर के राजा श्री गुहा निषाद राज जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई

0

पिथौरा- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रृंगवेरपुर के राजा श्री गुहा निषाद राज जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई ।
सर्व प्रथम सुबह 10 बजे सत्यनारायण जी की कथा ,बस्ती पारा तालाब में नाव से श्रीराम चंद्र जी की झाकी को गुहा निषाद जी द्वारा तालाब पार किया गया तत्पश्चात तालाब से ही भव्य कलश यात्रा, के साथ शीतला मंदिर, मंदिर चौंक,रानी महल, मेन मार्केट,बार चौंक ,थाना चौक बस स्टेंड होते हुए तहसील कार्यालय के पीछे बागड़ पारा में समापन किया गया ।इस शोभायात्रा में समाज जन श्रीराम चंद्र के नाम धुन में झूम उठे इस आयोजन में देवेश निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत,दिलीप निषाद विधायक प्रतिनिधि,तरुण निषाद ब्लाक अध्यक्ष,सोहन निषाद,लखन निषाद ,सागर निषाद, बलवंत , मनी निषाद,नीतेश निषाद, घसिया व हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *