पिथौरा भाजपा मंडल द्वारा चारों शहीदों की शहादत दिवस पर वीर बाल दिवस मनाया गया

0

पिथौरा भाजपा मंडल द्वारा चारों शहीदों की शहादत दिवस पर वीर बाल दिवस मनाया गया

हर साल 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाता है. वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के बेटों के बलिदानों के सम्मान में मनाया जाता है. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े बेटे बाबा अजीत सिंघ व बाबा जुझार सिंघ चमकौर के युद्ध मे शहीद हुए, व छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में ही धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी, ये दोनों शेर की तरह दहाड़े थे और आज भी इनकी शहादत लोगों को याद है, 10 साल से भी कम उम्र में दोनों मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़े रहे, मुगल शासकों ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को पकड़कर उनपर धर्म परिवर्तन का काफी दबाव डाला था, तरह तरह के लालच दिये गये लेकिन उनका सिर मुगल शासकों के सामने झुका नहीं ।

अपनी हार को मुगल शासक बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को दीवार में जिंदा चिनवा वाने का फतवा जारी कर दिवार मे चिनवा दिया गया, वहीं अपने पोतों की शहादत की खबर जैसे ही माता गुजरी जी को मिली तो उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए,

आज देश ‘वीर बाल दिवस’ मना रहा है। आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं, जो हमारे भारत का गौरव हैं। जो भारत के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता की पराकाष्ठा हैं।

जिस राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों, वो राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता है।

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के अमर बलिदान को शत-शत नमन करते हुए कहा कि कम आयु में धर्म, सत्य और साहस की जो मिसाल उन्होंने पेश की, वह युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेगी और हमे हमेशा एकता बनाये रखना है ।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष व प्रवक्ता राजिंदर खनूजा ने वीर बाल दिवस पर छोटे साहिबजादो के शौर्यगाथा को स्मरण करते हुए वर्णन किये ।

पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने
साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए दुश्मनों का सामना किया देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिये । छोटे साहिबजादो व पूरे परिवार को मैं नमन करता हु कह कर बोले सो निहाल सत श्री अकाल कहा
हरजोत कौर व कविश कौर आजमानी ने सुन्दर शबद गायन कर मंत्र मुग्ध किये, छोटे साहिबजादो के वीरता व अडिगता से अवगत कराये ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व सिख समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे ।

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *