12 दिसंबर को 104 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

0

कवर्धा, 11 दिसंबर 2025। जिले के ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 12 दिसंबर 2025 को कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चिखली (पोस्ट जेवरा सिरसा), धमधा रोड दुर्ग द्वारा कुल 104 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें नर्सिंग स्टॉफ 30, कम्प्यूटर ऑपरेटर 02, फील्ड ऑफिसर 10, ओ.टी. टेक्निशियन 03, ऑपथैलमिक टेक्निशियन 03, डायलिसिस टेक्निशियन 04, मेडिकल ऑफिसर 10, डेन्टिस्ट 02, फिजियोथेरेपिस्ट 01, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट 01, गार्ड 04, मल्टीपल वर्कर 05, कॉरपोरेट मैनेजर 01, लेक्चरर 08, आईटी इंचार्ज 01, कॉलेज प्राचार्य 01, लाइब्रेरियन 01, एकाउंटेंट 01, कुक 04, आया 10 एवं जीएम मार्केटिंग 02 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव पदानुसार पृथक-पृथक निर्धारित किया गया है। वेतनमान भी पदानुसार भिन्न-भिन्न है, जिसका औसत 7,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। आयुसीमा 18 से 55 वर्ष तक रखी गई है।
प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा भर्ती केवल निजी क्षेत्र की संस्थाओं में कार्य हेतु की जाएगी। चयन की समस्त प्रक्रिया नियोजक संस्था द्वारा ही की जाएगी, इसलिए पदों, कार्य, वेतन तथा अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी कैम्प स्थल पर उपस्थित नियोजक या उनके प्रतिनिधियों से प्राप्त की जा सकेगी। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि आवश्यक हो) तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति सहित निर्धारित समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed