प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का श्रवण — माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के शासकीय मंत्री निवास में आयोजित, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना श्री नरेंद्र यादव भी रहे सहभागी
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का विशेष श्रवण छत्तीसगढ़ शासन के माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के शासकीय मंत्री निवास में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना, श्री नरेंद्र यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षा में नवाचार, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण और समाज सेवा पर दिए गए संदेशों पर विस्तृत विमर्श हुआ।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मन की बात राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला स्वर है। शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा पर प्रधानमंत्री जी के विचार प्रदेश की युवा पीढ़ी को नए अवसर और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे परिवर्तन को और प्रभावी बनाने के लिए मन की बात में व्यक्त दृष्टिकोण अत्यंत प्रेरक है।
इसी चर्चा में सहभागी रहते हुए मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव ने कहा कि मंत्री जी की दूरदृष्टि और मार्गदर्शन के साथ बसना क्षेत्र में मन की बात के संदेशों को धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय कार्यकर्ता, युवा, शिक्षक और समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री के नेतृत्व और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
