षडयंत्रपूर्वक लाखों रूपये गबन करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

0

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – पेट्रोल पम्प में पैंसठ लाख रुपये की षड़यंत्र पूर्वक गबन करने व सहयोग करने के तीन आरोपियों को सायबर टीम के संयुक्त कार्यवाही में थाना बम्हनीडीह पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी गगन जयपुरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत माह 26 जनवरी 2025 से 23 सितम्बर 2025 के मध्य प्रार्थी के सारागांव रोड में स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प में काम कर रहे नीरज कुमार पटेल के द्वारा कुल पैंसठ लाख रूपये को षड़यंत्र पूर्वक गबन कर लिया है। गबन करने में उसके पिता लोचन प्रसाद साहू एवं भाई धीरज कुमार साहू ने साथ दिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गबन करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये अलग – अलग जगहों पर टीम रवाना हुआ था। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में टीम तत्काल आरोपियों की पता तलाश में जुट गई। मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू फरार था , जिसे सायबर तकनीकी के माध्यम से रायपुर से तरफ पकड़ा गया। घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ कर आरोपी का मेमोरडण्म कथन लेने पर उसने बताया कि उक्त पेट्रोल पम्प में वह वर्ष 2022 से काम करते आ रहा था , पूरा डीजल पेट्रोल की बिक्री का लेन देन एवं बैक का पूरा काम करता था। मालिक पेट्रोल पम्प नही आता था और हिसाब किताब नही करता था – इसी का फायदा उठाकर कुल पैंसठ लाख रूपये को षड़यंत्र पूर्वक गबन किया है। लगभग सभी पैसे को निकालकर जुआ सट्टा में हार गया व कुछ रकम अपने पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू को ट्रेक्टर का किश्त पटाने के लिये दिया है और दोनो को पेट्रोल पम्प के गबन के बारे में भी बताया है। पकड़े जाने के डर से भाग गया और नकद रखे पचास हजार रूपये खर्च कर दिये है और पचास हजार रूपये बचा है। आरोपी नीरज कुमार साहू के पेश करने पर पुलिस ने नकदी रकम पचास हजार रूपये एवं मोटर सायकल जप्त कर लिया है। आरोपी लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू को पता तलाश कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ किये जाने पर दोनो के जुर्म स्वीकार किये जाने पर आरोपी लोचन प्रसाद साहू के पेश करने पर एक ट्रेक्टर को जप्त किया गया है। तीनो षड़यंत्र कर गबन करना पाये जाने से थाना बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 316 (4) , 316(5) , 61(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल , सउनि. विवेक कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , राजकुमार चंद्रा , गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , रोहित कहरा , माखन साहू , शहबाज अहमद , श्रीकांत सिंह , प्रतीक सिंह , सायबर सेल जांजगीर एवं उप निरीक्षक के.पी.सिह थाना प्रभारी थाना बम्हनीडीह , प्रधान आरक्षक मिलन राठौर , सुनील सिंह , आरक्षक जयराम बिंझवार , शैलेन्द्र राठौर , दिलीप माथुर , शचेन्द्र साहू व थाना स्टाप का विशेष येागदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

नीरज कुमार साहू पिता लोचन प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष , धीरज कुमार साहू पिता लोचन प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष और लोचन प्रसाद साहू पिता फिरत राम साहू उम्र 50 वर्ष सभी निवासी – बरगड़ी , थाना – बम्हनीडीह , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *