हर घर तिरंगा अभियान बाइक रैली, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव हुई शामिल
छुरिया:- भाजपा मंडल मुसरा-मुरमुंदा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य डीजे बाजे के साथ बाईक रैली निकाली गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव भी स्कूटी चलाकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई। तिरंगा यात्रा ग्राम बिलहरी, ख़ुदमुडी,खैरा,पेंड्री,अन्यानवागांव,रुआतलाव,सलटिकरी गाढ़ाभंवर,कोलिहापूरी,कतुलवही, मुसराकला लगभग 10 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि देश की आजादी में बलिदान करने वाले वीरों को हमारे युवा तिरंगा यात्रा के सहारे नमन कर रहे हैं। साथ ही लोगों को संदेश भी दे रहे हैं कि इस देश को आजाद कराने में हमारे पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जाया जा सकता है।तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष मूलचंद लोधी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अध्यक्ष लता सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा,बोधीराम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, जयपाल सिन्हा, भूपेन्द्र वर्मा,रामचरण वर्मा, तामेश्वर साहू समेत सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट
