सशिमं में विद्यार्थियों के बनाए 111 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन सोत्साह सम्पन्न
कला शिक्षा के अंतर्गत मिट्टी के इन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण विद्यार्थियों ने किया, विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से परिचित कराना इस आयोजन का उद्देश्य
बागबाहरा। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय में सोमवार को 111 पार्थिव शिवलिंग का पूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों ने कला शिक्षा के अंतर्गत “मूर्ति कला में मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजन” विषय के अंतर्गत मिट्टी के इन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया था। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से परिचित कराना इस आयोजन का उद्देश्य था।


