ब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा “किसान – जवान – संविधान सभा” की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

खरोरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मुख्य आतिथ्य मे दिनांक 07 जुलाई सोमवार को आयोजित किसान जवान संविधान महासभा की तैयारी हेतु विशेष बैठक pwd रेस्ट हॉउस खरोरा मे आयोजित की गईं थी जिसमे खरोरा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ साथ अधिक से अधिक संख्या मे किसानो युवाओं को भी लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सुनने हेतु रायपुर जाने का निर्णय लिया गया! कार्यक्रम मे पीसीसी से मनोनीत विधानसभा प्रभारी अमित शर्मा बंटी, जिला अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष भावेश बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, देवव्रत नायक, अश्वनी वर्मा, अभिषेक वर्मा, मुकेश भरद्वाज, प्रकाश सगरवंशी, शशांक शेखर चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, प्रदीप मडरिया, धनेश राम वर्मा, श्यामलाल बघेल, भगबली ध्रुव, मुकेश ठाकुर, राजू गायकवाड़, प्रहलाद यादव, शेखर देवांगन, शंकर रात्रे, रामस्नेही वर्मा, सहित नगर पंचायत खरोरा के पार्षद सुरेन्द्र गिलहरे, बबलू भाटिया, जुबेर अली, संत नवरंगे, नीलेश चंद्रवंशी, सहित खरोरा ब्लॉक के समस्त कांग्रेसीजन उपस्थित थे!