पीएम श्री नवोदय विद्यालय अहमदाबाद गुजरात में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य 2025 कार्यक्रम संपन्न।
पीएम श्री नवोदय विद्यालय अहमदाबाद गुजरात में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य 2025 कार्यक्रम संपन्न।
रामोल अर्बन हेल्थ सेंटर एवं
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हाथिजन अहमदाबाद में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन डॉ,बिनीता पटेल,डॉ उदय गमेती, स्टाफ नर्स स्तुति मकवाणा एवं इंदु देवी के मार्गदर्शन में 2 जनवरी 2025 एवं 3 जनवरी 2025 को विद्यालय प्रांगण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआl राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय छात्र छात्राओं के बीच स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देना है।
कुपोषित और एनिमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान करना तथा बच्चों व किशोरों में बाल जनित रोगों का जल्द पता लगाना, उनका इलाज करना हैं साथ ही साथ छात्र छात्राओं के बीच स्वास्थ्य और कल्याण के माध्यम से योग तथा ध्यान को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत पी एम श्री जवाहर नवोदय
विद्यालय अहमदाबाद के क्लास 6 से 12 वी के बच्चों का हाइट एवं वेइट, एनीमिया चेकअप विथ एच बी टेस्ट, डेंटल स्क्रीनिंग, स्किन इन्फेक्शन,टी बी वैक्सीनेशन आदि सामान्य बाल्य जनित बीमारियो का चेक अप कर उन्हें मेडिसिन दिया गया। विद्यालय प्रिंसिपल श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने खुद छात्र छात्राओं के साथ अपना स्वास्थ्य चेक अप कराया एवं दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रामोल अर्बन हेल्थ सेंटर एवं केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन कियाl



CNI न्यूज अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
