समाचार हाईस्कूल मैदान जांजगीर में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन

0

समाचार हाईस्कूल मैदान जांजगीर में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन
मुख्य अतिथि होंगे रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत
लोक कलाकार डॉ पुरूषोत्तम चन्द्राकर, खिलेश्वरी साहू सहित अन्य कलाकर देंगे प्रस्तुति
विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जाएंगे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी
जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान जांजगीर में भव्य एवं गरिमामय ढंग से जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, अतिविशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्री भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री जय थावाईत होंगे। इस अवसर पर लोक झंकार (छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था), लोकरंजनी (लोक कला सांस्कृतिक समिति की प्रस्तुति, विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी और शालेय छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिर्पोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed