जिला मुख्यालय मोहला में भाजपा ने आपातकाल के विरोध में गोष्ठी का आयोजन किया
जिला मुख्यालय मोहला में भाजपा ने आपातकाल के विरोध में गोष्ठी का आयोजन किया
मोहला..
25 जून आपातकाल काला दिवस के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन जिला मुख्यालय मोहला के दुर्गा चौक में किया गया,जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी उपस्थित हुए | श्री सुंदरानी ने कहा की वर्ष 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और असंख्य लोगों को जेल में डाल दिया गया था।
21 महीना का ये आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ता श्री सुंदरानी ने कहा की कांग्रेस की दमनकारी नीतियों,सत्ता पिपाशा व तानाशाही मानसिकता ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर कभी ना मिटने वाला धब्बा लगाया था।
रातों रात लाखों निरअपराध लोगों को जेलों में ठूँस दिया,प्रेस की आज़ादी पर ताला लगा दिया,लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली। देशहित से ऊपर एक परिवार एक व्यक्ति के अहंकार को रखा गया।आपातकाल के विरुद्ध लाखों लोगों ने आंदोलन किया था। देशभर में युवाओं, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारियां देनी पड़ी थीं। देश आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले और यातनाएँ सह कर कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का मुखर विरोध करने वाले लोकतंत्र के सभी प्रहरियों के प्रति भारतीय जनता पार्टी अपनी कृतज्ञता समर्पित करती है।
आपातकाल के विरुद्ध उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,जिलाध्यक्ष मदन साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश हिड़मे ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष खोरबहरा राम यादव ने किया | इस दौरान समस्त भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारष्वत,जिला मंत्री पवन गुप्ता,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरसिंह भंडारी,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहन जैन,शिवप्रकाश शर्मा,राधिका अंधारे,मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,शत्रुघन चुरेन्द्र,रतन तारम, धरमु भुआर्य, जिला भाजयुमो अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंगने,जिला भाजयुमो महामंत्री काशी निषाद,देव नारायण कुम्भकार, भारत भूषण राजपूत,ढालसिंह साहू,सतीष शर्मा,मोनू वर्मा,राजू सिन्हा, पार्षद मोहसिन खान,पार्षद धर्मेंद्र साहू,उमाकांत बाजपेयी,एवं समस्त जिला,मंडल,व मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
