बलौदाबाजार ध्वजखंभ सफेद झंडा प्रकरण: आरोपी डिगेश्वर बांधे गिरफ्तार!
मोहम्मद अज़हर हनफी/ जिला संवाददाता बलौदाबाजार
बलौदाबाजार, 21 जून 2024: 10 जून को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान संयुक्त कार्यालय परिसर के ध्वजस्तंभ पर सफेद झंडा फहराने वाले आरोपी डिगेश्वर बांधे को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 वर्षीय डिगेश्वर बांधे, ग्राम कोरदा, थाना लवन का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 10 जून को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ध्वजस्तंभ पर चढ़कर सफेद झंडा फहरा दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना के संबंध में अब तक कुल 138 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस शेष आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है।
यह घटना उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अराजकता फैलाने और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है।