मायका आकर महिला ने आग लगाकर बाथरूम में की आत्महत्या*
मायका आकर महिला ने आग लगाकर बाथरूम में की आत्महत्या
खरोरा रिपोर्टर रोहित वर्मा
नगर के वार्ड क्रमांक 6 बस्ती पारा में एक महिला ने अपने मायके में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार महिला के पति परेशान करने के साथ साथ हमेशा विवाद करते था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता लगा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार खरोरा के बस्ती पारा वार्ड 6 में जगत राम देवांगन की पुत्री की शादी बिरगांव को निवासी नोहर देवांगन से हुई थी। इनके बीच दो बच्चों होने के बावजूद ने पति से अनबन होते रहता था और को दोनों के बीच विवाद होने के बाद कुछ दिन पूर्व ही मृतका लक्ष्मी देवांगन 32 वर्ष ससुराल बिरगांव से खरोरा में आ कर रहने लगी। लक्ष्मी देवांगन बाथरुम में सबके सो जाने के बाद रात में अपने आप को आग
लगाकर जान दे दी। सुबह परिवार वालों ने लक्ष्मी को बाथरूम में जली अवस्था में देखा। मृतका के पिता जनक राम देवांगन ने बताया कि लक्ष्मी का अपने पति से संबध अच्छा नहीं था। इनका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआं था और हमेशा विवाद होते रहते था। शायद यह कदम उठाया होगा। इस बीच खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।