महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी हुई,महिलाओं में उत्साह झलका

0

महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी हुई,महिलाओं में उत्साह झलका
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
.
रायपुर-साइंस कालेज मैदान में आयोजित महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित किया और प्रदेश की लगभग 70 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त की राशि लगभग 655 करोड़ रुपए अंतरित किया ।
इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रूपये आएंगे।

    रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महतारी वंदन योजना कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय महिला स्व-सहायता समूहों और विभागीय गतिविधियों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन किया । सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा।

    कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, ,महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, , सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, , मोती लाल साहू और गुरु खुशवंत साहेब सहित कई नेता शामिल हुए।
सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय हेतु स्टांल लगाए गए ।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त करने का संकल्प भी लिया गया ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed