जंगली सुअर का शिकार कर मांस पकाते 5 आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और कुल्हाड़ी जब्त

जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जंगली सुअर का शिकार कर मांस पकाते 5 आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और कुल्हाड़ी जब्त
सी एन आई न्यूज सिवानी/ लखनादौन जिले के लखनादौन में वन अमले ने रविवार रात को जंगली सुअर का शिकार कर मांस पकाते 5 लोगों को पकड़ा। आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगांव के ढाना ग्राम में दबिश देकर एक घर से जंगली सुअर का मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर में दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोगी जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री को जब्त किया गया है।
एसडीओ गोपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर ढाना ग्राम में दबिश दी। इस दौरान घनश्याम के घर से सुअर का पका हुआ मांस और शिकार में उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। मामले में अनारी पिता घनश्याम परधान (38) राजकुमार पिता धनीराम उम्र (36)
विजय पिता पतिराम गौड़ उम्र (45) ग्राम उझेरा शेवसिंग पिता विरन गौड़ उम्र (70) रामलाल पिता समलसी उम्र (40) पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में लखनादौन रेंजर उत्तम मिश्रा, आदेगांव के डिप्टी रेंजर पदम, नाकेदार गुदेंकर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट