बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस में बड़ी तबादलेबाजी: 14 अधिकारियों के पदों में फेरबदल
बलौदाबाजार-भाटापारा, 02 जनवरी (मोहम्मद अजहर हनफी):- जिला पुलिस प्रशासन में प्रमुख फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के आदेशानुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से 14 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह तबादला आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
“स्थानांतरण आदेश 02.01.2026” देखने के लिए लाइन पर क्लिक करें
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- निरीक्षक रितेश मिश्रा को थाना सिमगा से हटाकर प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदाबाजार बनाया गया।
- निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे को थाना गिधौरी से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना हथबंद नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक लखेश केंवट को थाना भाटापारा ग्रामीण से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना सिमगा बनाया गया।
- निरीक्षक अमित पाटले को थाना लवन से हटाकर प्रभारी थाना भाटापारा शहर नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक हेमंत पटेल को थाना पलारी से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण बनाया गया।
- निरीक्षक शशांक सिंह को थाना कसडोल से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना सुहेला नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक परिवेश तिवारी को थाना राजादेवरी से हटाकर प्रभारी थाना पलारी बनाया गया।
- निरीक्षक प्रमोद सिंह को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना लवन नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक अजय झा को सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से हटाकर प्रभारी थाना कसडोल बनाया गया।
- निरीक्षक प्रवीण मिंज को थाना भाटापारा शहर से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना गिधौरी नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक केसर पराग बंजारा को थाना सुहेला से हटाकर रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया।
- उप निरीक्षक गोकुल पटेल को पुलिस सहायता केन्द्र निपनिया से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना राजादेवरी बनाया गया।
- सउनि नवीन शुक्ला को सायबर सेल बलौदाबाजार से हटाकर प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र निपनिया नियुक्त किया गया।
- सउनि मो. जमील को सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से स्थानांतरित कर सायबर सेल बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया।
इस आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थानों, चौकियों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही एवं पालन हेतु भेजी गई है। साथ ही कंट्रोल रूम को तत्काल प्रसारण के लिए निर्देशित किया गया है।
