भू स्वामित्व योजना से 174 परिवारों को मिला मिलिकाना हक — ग्राम पंचायत तेंलिनबाधा में बंटी खुशियां
छुरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी “भू स्वामित्व योजना” के तहत ग्रामीणों को उनकी भूमि का वैधानिक मिलिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। यह योजना ग्रामीण भारत के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुकी है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत तेंलिनबाधा में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 174 परिवारों को भू स्वामी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित रहीं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने की।

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस क्रांतिकारी योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि -“भू स्वामित्व योजना ने गांव-गांव में नई उम्मीद जगाई है। अब ग्रामीण अपनी जमीन के मालिक बनकर विकास के नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना ग्रामीणों को आत्मसम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता दोनों प्रदान कर रही है।”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की यह योजना ग्रामीण भारत के लिए मील का पत्थर है। अब किसी भी ग्रामीण को अपनी ही भूमि पर असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी। यह योजना न केवल विवादों को समाप्त करेगी, बल्कि परिवारों में स्थायित्व और शांति भी लाएगी। साथ ही कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने संबोधित करते कहा कि “भू स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना से न केवल भूमि विवाद खत्म होंगे, बल्कि ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का अधिकार और विकास के नए अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज गांव-गांव में आत्मनिर्भरता का सपना साकार हो रहा है।”

इस अवसर पर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थी परिवारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही इस अवसर पर गायत्री चंन्द्रंवशी, धन्ना यादव भाजपा नेता,देवानंद साहरे भाजपा नेता,शंकर साहू ,विजेन्द्र वैष्णव ग्राम पटेल,भानबाई गंधर्व, मालती चंन्द्रंवशी,डिगेश्वरी कंवर, श्रीमती अमृता बाई, एवं नयाब तहसीलदार श्री वसीम सिद्धिकी , श्री श्मित सिंह (आर.आई) श्री बिनोद मेश्राम हल्का पटवारी, श्री हरिराम निषाद सचिव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट
